logo

शीतकालीन सत्र : ईडी के दफ्तर में हेमंत सोरेन हाजिर हों, भाजपा विधायकों ने सदन में लगाया नारा

edcmvc.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक हंगामा करने लगे। बीजेपी विधायक विरंचि नारायण ने धीरज साहू का मुद्दा उठाया। इसके बाद भाजपा के सभी विधायक वेल में आ गए। भाजपा विधायक सीएम हेमंत सोरेन को ईडी दफ्तर जाने की मांग करने लगे। हेमंत सोरेन हाजिर हो के नारे विधायकों ने लगाए। इसके बाद स्पीकर रबिन्द्र नाथ महतो ने कहा कि ईडी हो या दूसरी जांच एजेंसी सदन में इनसब पर बात नहीं होनी चाहिए। उन्होंने हंगामा कर रहे भाजपा विधायकों से कहा कि क्या आपको ऐसा करना अच्छा लग रहा है। इसके बाद सदन को साढ़े बारह बजे तक स्थगित कर दिया गया। 

हेमंत सोरेन को क्यों इस्तीफा नहीं देना चाहिए इसपर बहस हो

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि ठीक है की धीरज साहू राज्यसभा के सांसद हैं। लेकिन झारखंड के ही तो हैं. पैसा झारखंडियो से लूटा हुआ है। उन्होंने कहा कि ये सरकार 4 साल पूरा करने वाली है। सदन की कार्यवाही को बड़ा करना चाहिए था. सदन में अपने काम को रखना चाहिए। राज्य में संवैधानिक संकट है. सीएम पद और गोपनीयता की शपथ लिए हैं। ईडी के समन को दरकिनार कर रहे हैं। राज्य में अराजकता की स्थिति है। क्यों नहीं सरकार को इस्तीफा देना चाहिए. इसपर सदन में चर्चा हो।