logo

रांची : हेमंत सोरेन ने टुसू और मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं

1b211c20-1e61-11ed-8c4d-fc6273086eb8_1661621482551_1661621482551_1661621499361_16616214993611.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकृति परब टुसू की सभी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रकृति की उपासना और नारी शक्ति के स्वाभिमान का त्योहार टुसू परब आप सभी को मुबारक। उन्होंने कहा की ईश्वर आप सब को सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन प्रदान करे। वहीं मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति की भी शुभकामनाएं दी। सीएम ने इस मौके पर राज्य वासियों के लिए सुख- समृद्धि,खुशहाली, शांति ,उन्नति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

कुंवारी कन्याएं प्रतिदिन संध्या समय टुसू की करती हैं पूजा 

बता दें कि झारखंड के कई इलाकों में टुसू पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर झारखंड के दक्षिण पूर्व इलाको में टुसू पर्व का खास महत्व है। इसके अलावा अघन संक्रांति (15 दिसंबर) से लेकर मकर संक्रांति (14 जनवरी) तक इसे कुंवारी कन्याओं के द्वारा मनाया जाता है।यही नहीं बल्कि कुंवारी कन्याएं प्रतिदिन संध्या समय में टुसू की पूजा करती हैं।