logo

हिमंता बिस्वा सरमा ने खिजरी में खाया पारंपरिक मुंडा भोजन

HIMANTA2.jpg

रांची
असम के मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को खिजरी विधानसभा में प्रवास किया। प्रवास के दौरान उन्होंने हुवांगहातू पंचायत के ग्राम प्रधान शंकर सिंह मुंडा के घर पारंपरिक मुंडारी भोजन किया। मुंडारी पारंपरिक आहार राज्य की खाद्य संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष सोहराई पाहन, संजय पाहन, तुलसी हरि मुंडा, मोहन मुंडा रामकुमार पाहन, आरती कुजूर, प्रभुदयाल बड़ाईक, शंकर सिंह मुंडा, सुंदर टूटी, कृष्णनाथ मुंडा, सुमराई पाहन, सुमराई मुंडा, माघो मुंडा, डिम्बूराज मुंडा, बिरसा मुंडा तथा अन्य भी उपस्थित थे।


 

Tags - Himanta Biswa Sarma MundaJharkhand News