द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा का होली मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धालभूम क्लब आमबगान में हुआ। कार्यक्रम मारवाड़ी सम्मेलन के अध्य्क्ष बजरंग अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो मेयर सुधा गुप्ता उपस्थित हुए। शाखा महामंत्री बबलु अग्रवाल ने बताया कि विगत 45 वर्षो से मारवाड़ी समाज के द्वारा होली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मिलन समारोह का आयोजन होता है। इस वर्ष भी धूमधाम से कार्यक्रम संपन्न हुआ। दो हजार से अधिक समाज के व्यक्तियों ने उपस्थित होकर सहभोज का आंनद लिया। कार्यक्रम का संचालन सन्नी संघी औरधन्यवाद ज्ञापन बबलु अग्रवाल ने किया।
मौके पर उपस्थित समाज की महिलाओं ने राधा-कृष्ण संग फूलों की होली खेली। इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी भी होली के धमाल पर खूब झूमे। वहीं समाज के पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने जमकर बरसाना वाली लठमार होली खेली जिसकी अद्भुत दृश्य देखने को बन रही थी। लोगों में खूब दिखा उत्साह। इस होली मिलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से ओमप्रकाश रिंगसिया, संतोष अग्रवाल, पुनीत काउंटिया, बबलू अग्रवाल मिनी, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, निर्मल पटवारी, संजय सेकसरिया, ऋषभ चेतानी, राहुल चौधरी, लालचंद अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, अंशुल रिंगसिया, कुशल गनेडिवाल, समेत श्याम जागरण मंच, राधा रानी परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
.jpeg)