हजारीबाग
गोल शिक्षण संस्थान का हज़ारीबाग़ जोन का सम्मान समारोह आज शहर के बिरसा मुंडा टाउन हॉल, नवाबगंज में आयोजित हुआ। हज़ारीबाग़ जोन से सभी क्वालीफाईड और अवार्ड विनर्स स्टूडेंट के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बता दें कि गोल संस्थान इसी वर्ष अपना 26 वर्षों का सफर तय किया है। GTSE 2023 के दो चरणों के इस परीक्षा के प्रथम चरण में 40, 000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। वहीं मेन एग्जाम में लगभग 8340 छात्र क्वालीफाई किया है। जोन लेवल पर चयनित छात्रों को पुरस्कार भी दिया जा रहा है। गोल संस्थान के फाउंडर एमडी बिपिन सिंह का कहना है कि आज के इस प्रतिस्पर्धी युग में स्कूल की पढ़ाई के साथ कम्पीटीशन की भी तैयारी छात्र करते हैं। सभी सफल हुए छात्रों को बधाई देते हुए उन्होनें कहा कि पिछले 13 वर्षों में GTSE में सफल हुए हजारों छात्रों ने NEET, JEE, IIT और सिविल सर्विसेज व अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। करियर काउंसिलिंग की विशेष सुविधा वेबिनार के माध्यम से गोल से प्राप्त किया जा सकती है।

सफल आयोजन की दी बधाई
गोल धनबाद के सेंटर डायरेक्टर संजय आनंद ने बताया कि वैसे छात्र जो मेडिकल या इंजिनियरिंग की तैयारी करना चाहते हैं उनके लिए GTSE के आधार पर स्कॉलरशिप दिया जाता है। जिसके आधार पर वह गोल के क्लासरूम प्रोग्राम में एडमीशन ले सकते हैं। गोल के आर एंड डी हेड आनंद वत्स ने गोल संस्थान की पूरी टीम को इस समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी है। समारोह का संचालन गोल रांची के सेंटर हेड अभिशेकजी ने किया। साथ ही गोल रांची से कालीजी, शुभम, हिमांशु, रंजित व अन्य पदाधिकारी ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

छात्रों को मिला उपहार
मौके पर इन छात्रों को गोल की ओऱ से टैब दिया गया- वर्ग 6 के अभिनव कुमार, वर्ग 7वीं की श्वेता, वर्ग 8वीं के शौनक, वर्ग 9वीं के जूही कुमारी, वर्ग 10वीं के मोहम्मद आशिफ। वहीं, इन छात्रों को कलाई घड़ी दी गयी- वर्ग 6 के मोहित सिंह, प्रदीप कुमार, वर्ग 7वीं के पुष्प रंजन, मंशा राज, वर्ग 8वीं के हर्ष आनंद, नीतीश कुमार, वर्ग 9वीं की वैष्णवी कुमारी, अंकिता, वर्ग 10वीं के दीपांशु कुमार और प्रीति कुमारी। वहीं जिन छात्रों को बैग दिया उनके नाम हैं, सत्यम राज, शिवम कुमार यादव, हर्षिका सोनी, अर्चना, विजय कुमार, नंदनी कुमारी, प्रजीत कुमार, वर्ग 7वीं के दिनकर कुमार भारती, नमन लायक, आशीष कुमार, श्वेता, उत्तम, हर्ष कुमार, आशीष कुमार, वर्ग 8वीं के हर्ष, नैतिक कुमार, मोहित राज, कुमार सूरज, मुकुल देव कुमार, श्वेता, स्मृति रानी, वर्ग 9वीं के सुधांशु कुमार, अक्षय कुमार, ऋषभ राज सुमन, सोनी कुमारी, रोशन कुमार, अमन राज, स्नेहा सिन्हा, वर्ग 10वीं के अभिनव सिंह, रौशन कुमार, सपना कुमारी, कोमल कुमारी, अंकिता गुप्ता, शिवम कुमार और अंबिका कुमारी।
