logo

Budget Session 2022 : माननीय सदस्य क्या आपलोगों को महिलाओं का समर्थन नहीं मिलता है, विपक्ष के हंगामे पर बोले स्पीकर

speak.jpg

रांचीः
माननीय सदस्य क्या आपलोगों को महिलाओं का समर्थन नहीं मिलता है. क्या आपलोग महिलाओं का वोट नहीं मिलता है. आज महिला दिवस है. कृपया उनके सम्मान में थोड़ा शांत रहें. यह बातें स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने कहीं. दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दे रहे थे. इसी दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के सभी विधायक हंगामा कर रहे थे। इसी कारण उपरोक्त बातें स्पीकर ने कही।

महिलाओं की भागीदारी मजबूत

उन्होंने कहा कि सदन में 10 महिला सदस्य हैं, जो दर्शाता है की राज्य में महिलाओं की भागीदारी मजबूत है। उन्होंने सदन के अलावे सभा सचिवालय, पदाधिकारी दीर्घा और दर्शक दीर्घा के साथ विश्व की सभी महिला शक्ति को महिला दिवस की बधाई दी।

 

राज्य में हो रहे पत्थर लूट पर हंगामा

भाजपा के विधायक राज्य में हो रहे बालू लूट और पत्थर लूट के विरोध में हंगामा कर रहे थे. सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विधानसभा परिसर में भी इस मुद्दे पर भाजपा विधायकों ने धरना दिया था.