logo

हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, JAP-7 के सब इंस्पेक्टर की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

ujiet.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग में गुरुवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में JAP-7 में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान की मौत हो गई। वे वर्तमान में चोरदाहा थाना, चौपारण में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार को JAP-7 मुख्यालय, हजारीबाग में पुलिस सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए अनिल पासवान हजारीबाग आए थे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वे वापस चोरदाहा, चौपारण लौट रहे थे। इसी दौरान पदमा गेट के पास बस पकड़ने के लिए सड़क पार करते समय बड़ी की ओर से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
इस दुर्घटना में अनिल पासवान के अलावा बुलेट पर सवार तीन लोगों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित आरोग्यम अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही अनिल पासवान ने दम तोड़ दिया। बुलेट सवार घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही JAP-7 के पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार सहित कई पुलिस जवान और सहकर्मी अस्पताल पहुंचे। घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।



 

Tags - Latest Hazaribagjh News Hazaribagjh news Updates latest Hazaribagjh News Hazaribagjh News Updates latest Hazaribagjh news latest Jharkhand news Jharkhand News Updates jharkhand News updates latest jharkhand News latest updates Jharkhand Hazariba