logo

रांची-टाटा रोड में भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की मौत

ोममग5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची से सटे रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि एनएच-33 के रांची-टाटा मार्ग पर पोड़ाडीह गांव के पास एक ट्रेलर ने दो बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल पहुंचाया। 


सभी युवक जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। दोनों बाइक पर सवार सभी लोग दिउड़ी मंदिर में पूजा करने के बाद जलप्रपात घूमने जा रहे थे। तीनों मृतकों की पहचान जमशेदपुर के भुइयांडीह निवासी 20 वर्षीय सुमित मिश्रा, 18 वर्षीय पुलकित सिंह और 18 वर्षीय निखिल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, प्रिंस कुमार और शुभम कुमार का गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। मृतक एवं घायल सभी भुइयांडीह गांव के अगल बगल के रहने वाले हैं।