logo

बकाया पैसा लेने गई बच्ची के साथ होटलकर्मी ने किया दुष्कर्म

hotel.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के पंडरा इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है  कि इस घटना को होटल के कर्मचारी ने उस समय अंजाम दिया, लड़की बकाया पैसा लेने के लिए गई थी। पंडरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम संजीत गोराई है। वह पुरुलिया का रहने वाला है और पिस्का मोड़ स्थित एक होटल में काम करता है। पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया गया और कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज करा दिया है। 


मां होटल में बर्तन धोती है
जानकारी के अनुसार दुष्कर्म होने के बाद रविवार को नाबालिग रोते हुए अपने घर पहुंची तो मां ने कारण पूछा। तब जाकर लड़की ने होटलकर्मी की करतूत बताई। इसके बाद नाबालिग को लेकर उसकी मां सीधे पंडरा ओपी पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पंडरा ओपी प्रभारी एसएन तिवारी ने बताया कि नाबालिग की मां फ्रेंड्स कॉलोनी के पास एक होटल में बर्तन धोने का काम करती है। उसी होटल में काम का बकाया पैसा लेने के लिए मां ने बेटी को भेजा था। इसी दौरान संजीत गोराई ने एक कमरे में अंधेरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N