logo

होटवार जेल के जेलर नसीम खान का तबादला, 6 जेलरों को किया गया इधर से उधर

hotwar2.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची के जेलर नसीम खान का तबादला कर दिया गया है। उनको केंद्रीय कारा मेदिनीनगर पलामू का जेलर बनाया गया है। उनकी जगह पर प्रमोद कुमार को होटवार जेल का जेलर बनाया गया। इससे पहले प्रमोद कुमार केंद्रीय कारा गिरिडीह के जेलर थे। मालूम हो कि राज्य के छह जेलर का ट्रांसफर हुआ है। आइजी जेल उमाशंकर सिंह ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। 


किसको कहा भेजा गया
मोहम्मद नसीम खान को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से केंद्रीय कारा मेदिनीनगर, पलामू भेजा गया है।
अजय कुमार श्रीवास्तव  को केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर से मंडल कारा गढ़वा भेजा गया है।
रामशंकर प्रसाद को उपकारा खूंटी से केंद्रीय कारा दुमका भेजा गया है।
सुबोध कुमार पांडेय को केंद्रीय कारा दुमका से केंद्रीय कारा गिरिडीह भेजा गया है।
धर्मशीला देवी को केंद्रीय कारा मेदिनीनगर पलामू से केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर भेजा गया है।
प्रमोद कुमार को केंद्रीय कारा गिरिडीह से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेजा गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N