logo

देश के विकास में युवा कैसे निभायें भूमिका, बाबूलाल मरांडी ने संवाद कार्यक्रम में दिये टिप्स 

bjp1.jpeg

रांची 

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में रांची के विभिन्न क्षेत्र के युवाओं ने हिस्सा लिया। "देश की तरक्की में युवाओं की क्या भूमिका हो सकती है और कैसे देश को आगे बढ़ाने में युवा अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं" इस पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भारत का मान और सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा हैं। आज विश्व मे सभी भारत को सम्मान की नजरों से देखते हैं। कहा कि मोदी जी के नितृत्व में लगातार हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित की गई। आज देश का इंफ्रास्ट्रक्चर मोदी के नेतृत्व में विश्व स्तरीय बनता जा रहा है। 


युवा देश निर्माण में अग्रिम भूमिका निभाने के लिए तत्पर

सांसद संजय सेठ ने कहा कि रांची के युवा देश निर्माण में अग्रिम भूमिका निभाने के लिए तत्पर हैं। राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए सैकड़ो युवा संवाद में शामिल हुए हैं और इनको एक मंच पर लाने का काम युवा मोर्चा रांची महानगर ने किया। मोदी ने देश में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का हाथ पकड़ कर उसको मुख्य धारा में लाने का काम किया है। भरतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा आज देश का युवा मजबूत हुआ है। आज हमारी आधी से अधिक आबादी युवा है। आज हम पांचवीं सबसे बड़े अर्थव्यवस्था हैं। बहुत जल्दी तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेंगे। रोमित नारायण सिंह ने कहा कि युवा संवाद जैसे मंचों के माध्यम से रांची महानगर लगातार रांची के युवाओं की आवाज बनने का प्रयास कर रहा है। रांची के युवा कैसे आगे बढ़े, कैसे राष्ट्र का निर्माण करें, कैसे देश का निर्माण करें, आगामी चुनाव में अपनी कैसी भूमिका निभाएं, इस पर सोचना है। 

मौके पर ये लोग थे मौजूद 
कार्यक्रम में बीजेपी रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ,किसान मोर्चा महामंत्री ललित ओझा ,संजय महतो, प्रियांक भगत, रंजीत नाथ शाहदेव , कुंदन कुमार, राहुल सहदेव, बबन बैठा,तरुण दास ,कुणाल कुमार ,सुरेश शर्मा , विवेक सिंह , रोहित सिंह, मनीष कुमार, मोहित दुबे, राहुल रॉय, विशाल यादव सहित हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Babulal marandibjpyouthprogram