logo

Ranchi : 100 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा तिरंगा लेकर सैकड़ों लोगों ने गाया राष्ट्रगान, राष्ट्रीय युवा शक्ति की पहल

a226.jpg

रांची: 

रविवार (10 जुलाई) को रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी (Morhabadi Maidan) मैदान में एक नई परंपरा की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय युवा शक्ति (Rashtriya Yuva Shakti)  के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने 100 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा तिरंगा झंडा लेकर एक साथ राष्ट्रगान ( National Anthem) गाया। राष्ट्रीय युवा शक्ति का मकसद है कि आने वाले दिनों में भारत के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। राष्ट्रीय युवा शक्ति चाहती है कि लोग अमर जवानों की वीरता और शहादत को हमेशा याद रखें और उनका सम्मान करें।

नियमित रूप से होगा राष्ट्रगान का कार्यक्रम
राष्ट्रीय युवा शक्ति ने मोरहाबादी मैदान में संकल्प लिया कि ऐसा कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय युवा शक्ति ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम लोगों को प्रेरित करें कि वे अपने सुबह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ करें। प्रत्येक रविवार को सुबह साढ़े सात बजे राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।

इस बीच राष्ट्रीय युवा शक्ति ने जन संग्रह-धन संग्रह मुहिम की शुरुआत की। कहा कि इस मुहिम से हासिल की गई राशि का इस्तेमाल राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया जायेगा।

चूंकि झारखंड शहीदों की धरती है।

राजधानी रांची में स्थापित होगी शहीदों की प्रतिमा
क्रांति के मामले में झारखंड का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसलिए राजधानी रांची में शहीदों की प्रतिमा स्थापित करना का संकल्प लिया जायेगा। लोगों से मिली मदद के जरिये ये लक्ष्य पूरा किया जायेगा।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह (Shaheed-e-Azam Bhagat Singh) की जयंती पर उनकी विशालकाय प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

राष्ट्रीय युवा शक्ति का लक्ष्य है देश के प्रत्येक व्यक्ति के अंदर देशप्रेम की भावना जगाना। शहीदों के प्रति सम्मान पैदा करना। राष्ट्रहित में सोचना। 

नई पीढ़ी के युवाओं को नशे से मुक्ति दिलाएंगे
मोरहाबादी मैदान में नई पीढ़ी के युवाओं का सही मार्गदर्शन करने की बात भी कही गई। कहा गया कि नई युवा पीढ़ी, गलत रास्ते की ओर बढ़ रही है। युवा नशे की लत में फंसते जा रहे हैं। ऐसे युवाओं को नशे की लत से मुक्त दिलाकर उनको सही रास्ते पर लाना भी राष्ट्रीय युवा शक्ति का लक्ष्य है।