logo

सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने झामुमो छोड़ा, भाजपा में हुए शामिल, चंपाई सोरेन ने किया स्वागत

chbjppppppppp.jpg

रांची/घाटशिला:
घाटशिला उपचुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बड़ा झटका लगा है। रविवार को झामुमो महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष लिली भगत के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने सभी नवागंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि अब जनता का रुझान साफ दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि “घाटशिला से परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है। जनता झूठे वादों से ऊब चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जता रही है।”


कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। चंपाई सोरेन ने कहा कि यह सिर्फ पार्टी परिवर्तन नहीं, बल्कि “विचारधारा का बदलाव” है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और पारदर्शिता की राजनीति करती है, जबकि झामुमो ने जनता को केवल निराश किया है।
सूत्रों के अनुसार, जिन लोगों ने झामुमो छोड़ा, उनमें घाटशिला और आस-पास के ग्रामीण इलाकों से आईं महिलाएं और युवाओं की संख्या काफी अधिक थी। सभी ने कहा कि वे अब भाजपा के विकास एजेंडा से जुड़ना चाहते हैं। भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि आने वाले उपचुनाव में यह समर्थन पार्टी को निर्णायक बढ़त दिलाने में मदद करेगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News