logo

समाजसेवी दिव्या मिंज के नेतृत्व में कई महिलाएं ने थामा कांग्रेस का दामन

congress_daman.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन सिंह की मौजूदगी में आज कांग्रेस भवन रांची में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें समाजसेवी दिव्या मिंज के नेतृत्व में कई महिलाएं कांग्रेस पार्टी की दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, सेवादल अध्यक्ष नेली नाथन, प्रदेश सचिव बैलेस तिर्की, अजय सिंह एवं अनिता सिन्हा ने पार्टी में शामिल हो रहीं सभी महिलाओं को पार्टी का पटटा देकर कांग्रेस की सदस्यता दिलायी।


81 विधानसभा में जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर महिला कांग्रेस कार्यक्रम करेंगी
झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की विचार-धारा से प्रभावित होकर एवं महिला कांग्रेस की कुशल कार्यों को देखते हुए सौकड़ो महिलाओं ने कांग्रेस की दामन थामा हैं। बीजेपी के गलत नीतियों के खिलाफ किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के रोजगार के लिए संघर्ष करेंगी तथा आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी के मैनिफेस्टो को पहले चरण में 33 विधानसभा के अंतर्गत लोगों के घर-घर पहुंचाने का काम करेंगी और दूसरे चरण में 81 विधानसभा में जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर महिला कांग्रेस कार्यक्रम करेंगी।  

 
आमजनों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी- दिव्या मिंज
समाजसेवी दिव्या मिंज ने कहा कि राहुल गांधी की विचारधारा और महिला कांग्रेस के कार्यों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हूं। आने वालों समय में बीजेपी के गलत नीतियों के खिलाफ पूरजोर विरूद्ध करूंगी तथा आमजनों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी।  


इन लोगों ने की सदस्यता ग्रहण
सदस्यता ग्रहण करने वाले में मुख्य रूप से दिव्या मिंज, प्रतिमा गाडी, करुणा बाछे, दिव्या गुलाब तिग्गा, सुचिता प्रवीण, सलमा प्रवीण, ग्रेसी मिंज, अंकिता किंडो, आयरिस मिंज, वर्षा मिंज, जेनिस मुर्मू, मानसी किंडो, उर्मिला टोपा, समीरा टोपो, अंजू टोपो, लिला लकडा, इलिसबा बाडा, दिव्या करेकटा, आशिया , शिर्वती मिंज, आनंदीता किन्डो, मीनू हसन, सुसमती सांगा आदि शामिल है।

Tags - JharkhandJharkhand newsJharkhand congressRakesh sinha