logo

रांची के इस बिल्डिंग से ब्राउन शुगर और गांजा के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

हलग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रांची के कांटा टोली स्थित UNI हाइट्स के टॉप फ्लोर पर नशे का कारोबार चल रहा था। यहां से ब्राउन शुगर, गांजा समेत कई आपत्तिजनक सामान के साथ एक दम्पती गिरफ्तार हुआ है। बता दें कि चार थाना की टीम ने मिलकर छापेमारी की है। इस टीम में डीएसपी टेक्निकल, महिला थाना प्रभारी, लोअर बाजार थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पधाधिकारी थे। बता दें कि आज सुबह में इस नशाखोरी के गोरखधंधे को लेकर कुछ महिलाएं एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। दरअसल दिन प्रतिदिन बढ़ रहे नशे के गोरखधंधे के कारण युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि नशे का गोरखधंधा बढ़ने लगा है जिस कारण युवा वर्ग अपने मूल रास्ते से भटक जा रहे हैं। कोई ठोस कार्रवाई ना होने के कारण नशे का कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं। इस कारण युवक गलत रास्ते पर जा रहे हैं। कई घर सिर्फ नशे के कारण तबाह हो जा रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT