logo

पोलिंग बूथ जा रहे थे दंपति, रास्ते में हुई पत्नी की मौत; शव घर पहुंचा कर पति ने डाला वोट

ेपोन16.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
शनिवार को रांची में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही थी। इस दौरान लोकतंत्र के प्रति समर्पण की मिसाल देखने को मिली। शहर के पुंदाग स्थित फातिमा नगर निवासी शफीक अहमद और उनकी पत्नी शाहिना परवीन ज्ञान सिंधु विद्या मंदिर स्थित बूथ संख्या-208 पर मतदान करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही शफीक अहमद की पत्नी शाहिना परवीन गिर गईं और उनकी मौत हो गई। 


अचानक हुए इस हादसे से शफीक अहमद घबरा गए। लेकिन उन्होंने हौसला नहीं खोया। अपनी पत्नी के शव को पहले घर पहुंचाया और वहां अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद वह मतदान केंद्र गये और अपना वोट डाला। 


इस घटना की जानकारी कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को मिली। इसके बाद वह फातिमा नगर जाकर शफीक अहमद और उनके परिजनों से मिलीं एवं शोक जताया। यशस्विनी सहाय ने कहा कि यह लोकतंत्र के महापर्व के प्रति समर्पण की मिसाल है। अहमद ने लोकतंत्र में चुनाव के महत्व को अहमियत देते हुए पहले मतदान करने का निर्णय लिया, यह अत्यंत सराहनीय है।

Tags - Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News Elections in Ranchi Lok Sabha Elections Death of Woman