logo

Dhanbad : गोदना ने पकड़वाया कातिल! अवैध संबंध के शक में हुई थी महिला की हत्या

chirkundathana.jpg

धनबाद: 

निरसा अनुमंडल अंतर्गत चिरकुंडा थानाक्षेत्र में रूपा हत्याकांड मामले का खुलासा कर लिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में चिरकुंडा थाना परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। एसडीपीओ पीतांबर सिंह खरवार ने बताया कि रूपा की हत्या उसके पति अनिल पासवान ने की थी। गौरतलब है कि बीते दिनों डूमरकुंडा में महिला का शव मिला था। मृतका की पहचान रूपा के रूप में हुई थी। 

पुलिस ने गहराई से की छानबीन
एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन की। छानबीन के दौरान महिला के बाएं हाथ में गोदना से रूपा और अनिल लिखा मिला। खोजबीन के क्रम में मृतकाकी मां ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पति अनिल पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि अनिल ने अवैध संबंध के शक में रूपा की हत्या की। 

अवैध संबंध के शक में की थी हत्या
पुलिस ने बताया कि अनिल को रूपा पर किसी अन्य शख्स के साथ अवैध संबंध रखने का शक था। इस बात को लेकर दंपत्ति में आए दिन अनबन होती थी। कहा जा रहा है कि इसी अनबन की वजह से अनिल ने रूपा की हत्या की और शव को डूमरकुंडा में रोड किनारे फेंक दिया।