logo

पत्नी को इंग्लिश नहीं आती थी, पति ने छोड़ दिया साथ; बोला- नहीं रह सकते

a2815.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क:

यूपी के आगरा में दूल्हे ने अपनी नवविवाहिता पत्नी से केवल इसलिए रिश्ता तोड़ लिया क्योंकि उसे इंग्लिश नहीं आती थी। घटना के बारे में दावा किया जा रहा है कि 3 महीने पहले लव मैरिज करने वाले कपल की शादी सिर्फ इस बात के लिए टूट गई कि दुल्हन को ठीक तरीके से इंग्लिश बोलना नहीं आता था। बताया जाता है कि दक्षिण भारत का रहने वाला युवक गुरुग्राम में एक निजी बैंक में काम करता था। उसे, हिंदी नहीं आती। 

1 साल पहले आगरा में हुआ था प्यार
बताया जा रहा है कि 1 साल पहले वह ट्रेनिंग के लिए आगरा आया था जहां उसकी युवती से मुलाकात हुई। पहले दोस्ती हुई फिर रिश्ता प्यार में तब्दील हो गया। 1 साल के रिलेशनशिप के बाद 3 महीने पहले दोनों ने शादी कर ली। कहा जा रहा है कि शादी के कुछ दिन बाद ही युवती के ठीक से इंग्लिश नहीं बोल पाने की वजह से कपल में विवाद होने लगा। विवाद की वजह से 15 दिन पहले युवती मायके आ गई। लड़की का कहना है कि उसका पति फर्टाटेदार अंग्रेजी बोलता है। वहीं, उसके पति को बिलकुल भी हिंदी नहीं आती। इस वजह से दोनों के बीच विवाद होने लगा। पति, युवती पर अंग्रेजी बोलने का दबाव बनाता था।

हिंदी बोलने पर अभद्रता करता था पति
युवती का आरोप है कि वह हिंदी में बात करती तो उसका पति उसके साथ अभद्र व्यवहार करता। युवती ने शिकायत की तो फैमिली काउंसिलिंग सेंटर में कपल को बुलाया गया। पति ने कहा कि वो दक्षिण भारत से है और उसे हिंदी नहीं आती। घर में अंग्रेजी बोलने को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। लाख कोशिशों के बाद दोनों में समझौता नहीं हो सका। पति ने कहा कि वह पत्नी को साथ नहीं रखेगा। 

Tags - Agra NewsCoupleViral NewsNational News