logo

Crime : दहेज ना देने पर पति ने चेहरे पर फेंका खौलता दूध...पत्नी ने  ऑटो चलाने की दी थी सलाह

7a1d1a7a-d8e5-4b6a-9f79-7d267a79ba77.jpg

धनबादः
झरिया थाना के क्षेत्र के शिमलाबहाल से दहेज उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। महिला का आरोप है कि दहेज के लिए उसके पति ने उसके चेहरे पर गर्म दूध फेंक दिया। महिला का नाम अफरोज परवीन है। अफरोज के चेहरे पर उसके पति सोनू खान ने खौलता हुआ दूध फेंक दिया। अफरोजा को (SNMMCH) में भर्ती करवाया गया है। 

पीड़ित पक्ष ने थाने को दी जानकारी
मायके वालों ने यह आरोप लगाया है कि बेटी को दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी नहीं की गई तो बेटी के चेहरे पर खौलता दूध फेंक दिया गया। पीड़ित पक्ष ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को दी गई । 

अक्टूबर में शादी हुई है 
पीड़ित महिला के मायका गोविंदपुर थाना अंतर्गत अमरपुर पंचायत के कुरैशी नगर में है। फरजाना खातून ने अपनी बेटी की शादी सोनू खान से 10 अक्टूबर 2021 को मुस्लिम रीति-रिवाज से की थी। शादी के बाद से ही सोनू पैसे और बाइक की मांग कर रहा था। मांग नहीं होने पर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। 

ऑटो चलाने की दी थी नसीहत
सोनू का काम धंधा नहीं चल रहा था इसलिए अफरोज ने ससुराल में रहकर ऑटो चलाने की सलाह दी। इसके साथ खुद नौकरी करने की बात कही। इस बात से नाराज होकर सोनू ने चेहरे पर गरम दूध डाल दिया गया। फिलहाल अफरोज अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों की टीम उसके इलाज में जुटी हुई है।