logo

जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहता था पति, पत्नी ने उठाया यह खौफनाक कदम

huswife.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र भुइयांडीह में एक पत्नी ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया है। पत्नी का नाम ज्योति कौर है। पति का नाम बिट्टू सिंह बताया जा रहा है। ज्योति कौर  का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता था। जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। गुरुवार को भी पति ने ऐसा ही किया तो उसने पति पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू छीना-झपटी में दोनों को ही  चोट आई है। दोनों को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल में भी दोनों के बीच झगड़ा होता रहा। दोनों पक्ष के लोग आपस में लड़ते रहे


थाने में हुआ था समझौता
ज्योति ने बताया कि अक्टूबर 2021 में उसकी शादी बिट्टू से हुई थी। दोनों ने अपने पहले वाले पति और पत्नी से तलाक लेकर शादी की थी। शादी के बाद से ही बिट्टू शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। इन्हीं सब बातों से तंग आकर वह  मायके चली गई थी। 14 जून को थाना में समझौता होने के बाद वापस ससुराल लौट गई।

महिला का कहना है कि गुरुवार को दोपहर पति जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा, जिसको लेकर विवाद हुआ। वहीं पति ने आरोप को गलत बताया है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि थाने में इसकी सूचना नहीं है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :

https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N