logo

4 साल पहले पति की हथौड़े से मारकर की थी हत्या, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

faisala.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के अपर न्यायायुक्त मनीष रंजन की अदालत ने पति की हत्या करने वाली पत्नी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। घटना 2019 में रांची के रातू थाना क्षेत्र में हुई थी। जहां मरियानुस टोप्पो और उनकी पत्नी मरियम के बीच विवाद हुआ था। 14 मई 2019 को मरियानुस टोप्पो शराब के नशे में झगड़ा कर रहा था, तब पत्नी ने हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद 15 मई 2019 को रातू थाना में कांड संख्या 119/19 दर्ज की गई, जिसमें मरियम को आरोपी बनाया गया। मृतक के भाई की पत्नी सुषमा लकड़ा ने इस वारदात को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। अदालत में अभियोजन पक्ष ने नौ गवाहों को पेश किया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए हथौड़े सहित कई साक्ष्य मौके से जुटाए थे। गवाहों और सबूतों के आधार पर अदालत ने मरियम टोप्पो को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। यह मामला कोर्ट में करीब 4 साल तक चला। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N