logo

छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी की हुई पहचान, प्रेम-प्रसंग में की गई है हत्या!

पोीसह.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रांची के हरमू पटेल चौक के पास बीती शाम एक अपराधी ने निवेदिता नाम की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी युवक की पहचान हो गई है। इस घटना को अंकित नामक युवक ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स में रखा गया है। जानकारी के अनुसार इस घटना को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया है। दरअसल निवेदिता शुक्रवार को अपनी दोस्त  श्रृष्टि के साथ हरमू बाजार गई थी। वहां से वह सवा 6 बजे हॉस्टल लौट रही थी। हॉस्टल से कुछ ही दूरी पर वह थी तभी उससे आरोपी अंकित कुमार ने पूछा कि तुम मुझसे बात क्यों नहीं कर रही हो। इस पर निवेदिता ने कोई जवाब नहीं दिया। इसी दौरान अंकित ने निवेदिता पर गोली चला दी। एक गोली निवेदिता की आंख में लगी, जबकि दो गोली छाती में लगी। 


आज ही हॉस्टल खाली करने वाली थी
इस घटना में श्रृष्टि भी घायल होकर गिर गयी।  गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो चुका था। इसके बाद अरगोड़ा पुलिस को सूचना दी गई। दोनों लड़कियों को रिम्स ले जाया गया लेकिन तब तक निवेदिता की मौत हो चुकी थी।  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अंकित अरगोड़ा इलाके में किराए का मकान में रहता है। निवेदिता और अंकित के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दो महीने से निवेदिता अंकित से बात नहीं कर रही थी। पुलिस को शक है कि इसी वजह से अंकित ने निवेदिता पर अपना गुस्सा उतारा है। निवेदिता बिहार के नालंदा की रहने वाली थी। अभी हरमू पटेल चौक स्थित एक हॉस्टल में रहा करती थी। उसने बीबीए की पढ़ाई की है। निवेदिता शनिवार यानि आज  हॉस्टल खाली करने वाली थी। इसी बीच अपराधी ने घटना को अंजाम दे दिया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT