logo

रांची : पुंदाग क्षेत्र में झाड़ी में मिले शव की हुई पहचान, पति ने ही की हत्या

झाड़ी.jpg

रांची

पुंदाग ओपी क्षेत्र में गुरुवार को झाड़ी से बरामद शव की पहचान हो गई है। महिला धुर्वा की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या उसके पति ने की और शव झाड़ी में फेंक दिया था। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति से पूछताछ जारी है। मृतिका की पहचान अजमेरिया खातून (42 वर्ष) के रूप में हुई है। पति इकबाल अंसारी (62 वर्ष) ने अपनी तीसरी पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है । वहीं अन्य चार लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। 


संपत्ति को लेकर विवाद 
बताया जाता है कि घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी ने हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व टीम गठित की थी। डीएसपी राजा कुमार मित्रा और पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार लगातार घटना के बाद से जांच पड़ताल में जुटे थे। आज शनिवार को जैसे ही जांच में जानकारी मिली तुंरत पति को कचहरी के पास से गिऱफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सम्पति विवाद को लेकर पत्नी की हत्या की बात सामने आ रही है। 


गुरुवार को मिला था शव 
बता दें बीते गुरुवार को महिला का शव पुंदाग ओपी क्षेत्र के नदी के पास झाड़ी में स्थानीय लोगों ने देखा था इसके बाद  पहले पीसीआर को जानकारी दी। फिर पुंदाग ओपी के प्रभारी विवेक कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। घटना की सूचना पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा भी वहां पहुंचे थे।