logo

आदिवासियों की पहचान और सम्मान से समझौता नहीं किया जायेगा : बंधु तिर्की

BT.jpeg

रांची 

आदिवासी एकता महारैली (Tribal Unity Maharally) को लेकर हुई बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की (Bandhu tirky) ने कहा कि आदिवासियों की पहचान और सम्मान से समझौता नहीं किया जायेगा। कहा कि किसी भी बात से पहले से झारखंड में आदिवासियों के सवाल और आदिवासियत के मुद्दे का सवाल अहम है। बता दें कि 4 फरवरी को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महारैली  होनी है। इसी की तैयारी के सिलसिले में मधुकम, जतरा मैदान में आज बैठक की गयी।

कार्यकर्ताओं को दिये ये निर्देश  

तिर्की ने महारैली के प्रचार-प्रसार के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये। आदिवासी एकता महारैली को सफल बनाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया और राज्य के सभी क्षेत्र से अधिकाधिक संख्या में महारैली में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में ये लोग थे मौजूद 
आज की बैठक में पंडरा, बनहोरा, हेसल, हेहल, बजरा, बरियातू और कठरगोदा के लोगों की उपस्थिति रही। बैठक में मुख्य रूप से बंधु तिर्की, शिवा कच्छप, महादेव टोप्पो, बेलस तिर्की, फ्रांसिस तिर्की, लक्ष्मी नारायण मुंडा, संदीप तिर्की, दिनेश उरांव, ग्राम प्रधान सोमरा उरांव, सती तिर्की, अनीता उरांव, प्रमिला उरांव, नुरी तिर्की, दीपू सिन्हा, शामेल टोप्पो सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।