द फॉलोअप डेस्क:
चाईबासा में एक बार फिर आईडी ब्लास्ट हुआ है। इसमें 1 जवान के घायल होने की खबर है। जवान को एअरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। रेड कॉरिडोर बनाकर घायल जवान को मेडिका अस्पताल में पहुंचा गया हैा। घायल जवान का नाम संजीव कुमार है। वह सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान थे। क्षेत्र में अब भी नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के साथ कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं। इनके धर-पकड़ के लिए सुरक्षा बलों के जवान अभियान चला रहे हैं।
