logo

लिंगानुपात बिगड़ा तो पुरुषों को दो शादियों की इजाजत देनी पड़ सकती है: गडकरी

nitin_gadkari2.jpg


द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक यूट्यूब पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा कि समाज में लिंगानुपात का संतुलन बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रति 1000 पुरुषों पर 1500 महिलाएं हो जाती हैं, तो ऐसी स्थिति में पुरुषों को दो पत्नियां रखने की अनुमति देनी पड़ सकती है। 

बुधवार को गडकरी ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह अवधारणा गलत है और समाज के नियमों के खिलाफ है। साथ ही, उन्होंने समलैंगिक विवाह को सामाजिक ढांचे को कमजोर करने वाला बताया।उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को जन्म देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका सही ढंग से पालन-पोषण करना माता-पिता की जिम्मेदारी है। अगर कोई यह कहता है कि उसने केवल मजे के लिए बच्चे पैदा किए हैं और उनकी जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहता, तो यह ठीक नहीं है।


 

Tags - Nitin gadkari News latest nitin gadkari Updates latest news Latest Trending News Trending Updates latest Trending News Nitin gadkari updates latest updates Latest news in Hindi latest Trending news trending news in Hindi trending Updates