द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ट्वीटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने ट्वीट के जरिए हेमंत सरकार पर हमला करते हैं। आज भी उन्होंने एक ट्वीट के जरिए हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए राज्य में अपराधियों के बढ़ रहे मनोबल को लेकर हेमंत सोरेन को टारगेट किया है और कहा है इस सरकार में रंगदारी को अघोषित टैक्स घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि झारखंड में व्यापार करना है तो सिर्फ सरकार से लाइसेंस प्राप्त करना ही जरूरी नहीं बल्कि अपराधियों को टैक्स देना भी अनिवार्य है। इसलिए या तो अपराधियों को रंगदारी दीजिए, या अपना व्यापार समेटकर पलायन कर जाइए। इसलिए झारखंड मुद्रा मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस द्वारा रंगदारी को 'अघोषित टैक्स' घोषित कर देना चाहिए।
झारखंड में व्यापार करने के लिए सिर्फ सरकार से लाइसेंस प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपराधियों को रंगदारी के रूप में टैक्स देना भी अनिवार्य है। या तो अपराधियों को रंगदारी दीजिए, या अपना व्यापार समेटकर पलायन कर जाइए। इसलिए झारखंड मुद्रा मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस द्वारा रंगदारी को… pic.twitter.com/4c0w4G4UxH
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 20, 2024
इस सरकार से उम्मीद नहीं
बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा है कि "आपराधिक तत्व झारखंड के शासन प्रशासन पर पूर्णतः नियंत्रण स्थापित कर चुके हैं। अपराधी खुलेआम रंगदारी वसूलने की धमकी दे रहे हैं और पुलिस, व्यवसाइयों को सुरक्षा देने की बजाय जांच के नाम पर सिर्फ फोटोशूट करा रही है। ऐसी नालायक सरकार और भ्रष्ट पुलिस प्रशासन से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती।"
बीजेपी करेगी भयमुक्त वातावरण
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा हैकि आगामी चुनाव में हेमंत सरकार के कुशासन और जंगलराज को उखाड़ फेंकिए। भारतीय जनता पार्टी झारखंड के साढ़े तीन करोड़ जनता जनार्दन को व्यवसाय करने के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण प्रदान करेगी