logo

ग्रामीण जीवन से रूबरू हुए IIT-दिल्ली के शोधार्थी, NGO के सहयोग से आयोजित हुआ एक सप्ताह का कार्यक्रम

TOUR000000000.jpg

रांची

प्रोफेशनल असिस्टेंस फॉर डेवलपमेंट एक्शन (प्रदान) द्वारा झारखंड में 19 से 24 सितम्बर 2025 तक IIT-दिल्ली, (CRDT-Centre for Rural Development and Technology) ग्रामीण विकास एवं प्रौद्योगिकी विभाग के शोधार्थियों के लिए एक विशेष ग्रामीण इमर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में 21 पीएच.डी. शोधार्थियों ने गुमला, खूंटी और बोकारो जिलों के भीतरी गाँवों का दौरा किया और वहाँ की महिला स्व-सहायता समूह (SHG) की सदस्यों से गहन बातचीत की। प्रदान की ओर से इस दौरे का समन्वय अमितावा और अर्नब ने किया तथा कार्यक्रम का सफल आयोजन जितेंद्र कुमार,  रवि रंजन और जुबा प्रतिम गोगोई ने मिलकर किया।

छात्रों के अनुभव

ग्राम्य जीवन के इस अनुभव ने छात्रों को गहराई से प्रभावित किया। Ph. D students/ शोधार्थियों ने साझा किया कि उन्होंने पहले कभी इतने निकट से ग्रामीण समाज और महिलाओं के सामूहिक प्रयासों को नहीं देखा था। उनके अनुसार, यह केवल ज्ञान और प्रौद्योगिकी का मेल ही नहीं था, बल्कि उन्होंने प्रदान के प्रोफेशनल और कार्यकर्ता की सक्रिय  भागीदारी भी महसूस की।

महिलाओं के आत्मविश्वास में बदलाव

छात्रों ने अनुभव किया कि ग्रामीण समुदायों, विशेषकर महिलाओं के समूहों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। यह बदलाव प्रदान के जिला प्रशासन, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), राज्य सरकार के विभागों और ग्राम पंचायतों के साथ मिलकर किए जा रहे साझा  प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है। कार्यक्रम ने शोधार्थियों को न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना की समझ दी, बल्कि यह भी सिखाया कि वास्तविक विकास के लिए तकनीक और प्रोफेशनल कनेक्ट  का संयोजन कितना आवश्यक है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News