logo

IIT ISM धनबाद के पूर्व छात्र मयंक पुरोहित ने UPSC में 33वां रैंक किया हासिल

ism789.jpg

द फॉलोअप डेस्क

धनबाद के IIT ISM में वर्ष 2016 से 2020  बैच में पढ़े मयंक पुरोहित ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 33वां रैंक प्राप्त किया। उनकी इस सफलता पर परिवार वालों के साथ-साथ IIT ISM में भी खुशी का माहौल है। मयंक आइआइटी आइएसएम के माइनिंग मशीनरी शाखा से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। मयंक मूल रूप से राजस्थान के फलोदी के रहने वाले हैं और किसान परिवार से आते हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कैप जेमिनी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुछ समय तक काम किया, बाद में नौकरी छोड़कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, मयंक ने इससे पहले वर्ष 2024 में IFS में ऑल इंडिया सातवां रैंक सफलता हासिल की थी। उनकी सफलता पर आइआइटी आइएसएम के शिक्षकों, छात्रों व पूर्व छात्रों में खुशी का माहौल है। सभी लोग मयंक को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Tags - Mayank Purohit UPSC rank 33 IIT ISM Dhanbad alumnus success UPSC CSE 2025 result IIT ISM mining machinery graduate Mayank Purohit UPSC success story Phalodi Rajasthan UPSC candidate former Capgemini software engineer UPSC IIT ISM Dhanbad news UPSC