logo

गढ़वा में डीजल के बदले ज्यादा पैसे मांगना पड़ा भारी, प्रशासन ने पेट्रोल पंप किया सील 

p_pump.JPG

गढ़वा

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग़ एनएच -39 झारखंड-यूपी सड़क पर गैलन में पेट्रोल-डीजल देने के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूलने के मामले में गढ़वा जिला प्रशासन ने मेराल स्थित शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। साथ ही एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सदर एसडीओ संजय कुमार ने खुद पूरे मामले की जांच की। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा की वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मियों पर आरोप लगा था कि गैलन में डीजल देने के बदले निर्धारित राशि से करीब 200 रुपये अधिक की मांग की जा रही थी।

पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप

वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पूरे मामले की जांच कराई गई। वहीं जांच में आरोप सही पाए गए। प्रशासनिक जांच में पुष्टि हुई कि पेट्रोल पंप कर्मचारी द्वारा गैलन में डीजल देने के नाम पर अतिरिक्त 200 रुपये मांगे गए थे। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि उपभोक्ताओं से अवैध वसूली और नियमों के उल्लंघन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य पेट्रोल पंप संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Tags - petrol diesel overcharging case Shivnandan Fuel petrol pump sealed Garhwa district administration action viral video fuel scam