logo

रांची : DC राहुल सिन्हा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, इन मसलों पर हुई चर्चा

a484.jpg

रांची: 

रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, विधायक समरी लाल, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, सांसद/विधायक प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त विशाल सागर, आईटीडीए निदेशक सुधीर बाड़ा, जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण, सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार उपस्थित थे। 

स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने के हुए राशि आवंटन
बैठक के दौरान समिति द्वारा अनूसूचित जनजाति, अनूसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्गों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने हेतु प्राप्त आवेदनों पर विचार विमर्श करते हुए सहायता राशि उपलब्ध कराये जाने की स्वीकृति दी गयी। समिति ने कुल 410 आवेदनों के लिए 16 लाख 87 हजार की सहायता राशि की स्वीकृति दी। इसमें अनुसूचित जाति के 91 आवेदनों के लिए 2 लाख 80 हजार, अनुसूचित जनजाति के 107 आवेदनों के लिए 4 लाख 53 हजार, पिछड़ा वर्ग के 212 आवेदनों के लिए 9 लाख 54 हजार की सहायता राशि की स्वीकृति दी गयी।