logo

Bokaro : 6 क्लास का बच्चा नहीं लिख पाया एप्लीकेशन तो शिक्षा मंत्री भड़के, टीचर की लगाई क्लास 

JAGARNATH3.jpg

बोकारोः 
बोकारो के राजकीय मध्य विद्यालय न्यू भागलपुर, फुसरो का औचक निरीक्षण करने के लिए झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पहुंचे थे। यहां उन्होंने छात्रों से कई सवाल पूछे। इस दौरान उन्होंने एक छात्र को एप्लीकेशन लिखने को कहा, वह छात्र एप्लीकेशन नहीं लिख पाया। इसके बाद मंत्री ने शिक्षकों को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की हाजिरी भी चेक की। स्कूल में मेन गेट नहीं लगा होने पर प्रधानाचार्या व स्कूल परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह से सुझाव लिया और आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंन बेरमो सीओ मनोज कुमार को भी कई निर्देश दिये।  


कोताही नहीं बरतने का निर्देश 
उन्हें शिकायत मिली थी कि स्कूल परिसर में कुछ युवक घुसकर शराब पीते हैं, इसपर उन्होंने बेरमो थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह से बात की और तुरंत इसपर रोक लगाने को कहा। फुसरो नगर परिषद उपाध्यक्ष छेदी नोनिया को बुला कर विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि यह फुसरो बाजार का मुख्य विद्यालय है, इसलिए इसमें बेहतर सुविधा होनी चाहिए। शिक्षकों को पढ़ाई में कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया। कहा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें।