द फॉलोअप डेस्कः
चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के कोनी गांव में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। पति का नाम प्रवीण भुइयां है। बताया जा रहा है कि उसने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। इटखोरी पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। इस हमले में 35 वर्षीय रूबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी में भर्ती करवाया। जहां से उसे प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल महिला के पिता जितेंद्र भुइयां ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी कारण वे कुछ दिन पहले अपनी बेटी को मायके ले गए थे। जब उन्होंने रूबी को वापस ससुराल पहुंचाया, तभी यह घटना हुई।