logo

फेसबुक में प्यार हुआ, होटल में बने संबंध; प्रेमी ने धोखा दिया तो लड़की ने पुलिस से मांगा न्याय

kunda.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी को सोशल मीडिया पर प्यार करना भारी पड़ गया।  इस मामले में युवक के झांसे में आकर किशोरी ने शारीरिक संबंध बनाया वहीं उसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा दे दिया। पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ कुंडा थाना पहुंचकर आवेदन देकर भागलपुर के रहने वाले 20 वर्षीय युवक को के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 


होटल में संबंध बना 
पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि दोनों के बीच कई महीनों से चैटिंग चल रही थी। उसी दौरान एक-दूसरे से मिलने की बात हुई। काफी मान-मनौव्वल के बाद किशोरी युवक से मिलने को तैयार हो गई। किशोरी के दिए पते पर युवक देवघर पहुंच गया। एक होटल में कई दिनों तक रहा। किशोरी स्कूल जाने की बात कह कर उससे मिलने होटल जाती थी। उसी दौरान दोनों में शारीरिक संबंध बन गया। एक वर्ष तक दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे। उसके बाद मार्च से युवक ने अपना फोन नंबर बंद कर दिया। दोनों में बातचीत बंद हो गई। 


जान से मारने की धमकी देता था युवक 
नाबालिग लड़की ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने घरवालों को दी। युवक की तस्वीर से उसके बारे में पता करने के लिए किशोरी भागलपुर तक पहुंच गई। युवक का पता लगने पर पूरी जानकारी उसके परिजनों को दी। उसके बाद युवक ने जान मारने की धमकी देते हुए गाली-ग्लौज करने लगा। उसके बाद नाबालिग माता-पिता के साथ थाना पहुंची व मामले की जानकारी दी है।

Tags - Deoghar news Deoghar news Deoghar latest news