logo

दामाद ने झाड़–फूंक के चक्कर में आंगन में दफना दी ससुर की लाश

kabra.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बाघमारा के ईस्ट बसुरिया क्षेत्र में एक दामाद ने अपने मृत ससुर का शव अपने ही घर के आंगन में दफना दिया। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। दामाद का नाम मुन्ना अंसारी है जिसने अपने ससुर असगर अली के मृत शरीर को निचितपुर टाउनशिप से लाकर अपने घर के आंगन में कब्र खोद कर दफना दिया था। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को होने पर इसका विरोध किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। संयोग से बाघमारा सीओ किसी मामले की जांच के लिए ईस्ट बसुरिया ओपी पहुंचे हुए थे। 


अपने कृत्य को सही बताने पर तुला था
पुलिस ने घटना की सूचना सीओ को दी। इसके बाद सीओ, ईस्ट बसुरिया प्रभारी उपेंद्र कुमार के साथ निछानी पहुंचे। जिला परिषद सदस्य इसराफिल उर्फ लाला, मुखिया भीमलाल रजक भी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस व जनप्रतिनिधियों ने जब मुन्ना अंसारी से जानकारी ली तो मुन्ना अंसारी अपने ससुर की स्वाभाविक मौत बातकर कई प्रकार के धार्मिक उपदेश देने लगा। वह अपने कृत्य को सही बता रहा था।अपने ससुर की कब्र के ऊपर मजार बनाने की बात कहने लगा।


बाद में कब्रिस्तान में दफनाने को राजी हुआ 
जानकारी के अनुसार मृतक असगर अली झाड़-फूंक का काम करता था। काफी समझाने के बाद मुन्ना अंसारी ससुर के शव को कब्रिस्तान में दफनाने पर राजी हुआ। प्रशासन की निगरानी में शव को कब्र से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद मुस्लिम रीति-रिवाज से उसे कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा।