logo

गढ़वा : हैवानियत की सारी हदें पार, अंधविश्वास में सगी बहन का जीभ काटा, शव को क्षत-विक्षत कर जलाया

gadhuuu.jpg

गढ़वाः 

नगर उंटारी अनुमंडल मुख्यालय से एक हृदय विदारक घटना सामने आयी है। यहां अंधविश्वास में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।  भक्तिन बनी एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी ही सगी बहन की बलि चढ़ा दी। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दलेली गांव की ललिता देवी अपने पति दिनेश उरांव के साथ रामशरण उरांव के घर मंत्र-तंत्र करने आयी थी। उसी टोला में उसकी अपनी बहन गुड़िया देवी और उसके पति मुन्ना उरांव को पूरे परिवार के साथ बुला लिया। गुड़िया वहां पहुंचते ही तंत्र मंत्र करने लगी। 

 


पति पत्नी ने मिलकर की हत्या 
इस दौरान उसे डंडे से इतना पीटा गया कि वह बेहोश हो गयी। होश में आने के बाद ललिता देवी और उसके पति ने मिलकर  सामने गुड़िया देवी का अंग भंग करने लगे। उसकी जीभ को काट दिया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में हाथ लगाकर उसकी अंतड़ियां शरीर से बाहर निकाल दी। वहां मौजूद किसी ने उनदोनों को नहीं रोका। खुद उसका पति भी चुप था।  तड़प-तड़पकर गुड़िया की मौत हो गयी। इसके बाद ललिता पति के साथ शव को रंका स्थित अपने मायके ले गयी और वहां जंगल में जला दिया।