logo

पत्नी के प्रेमी ने पति पर चलाई एक के बाद एक 3 गोलियां फिर जो हुआ...

birni.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बिरनी थाना क्षेत्र के बरवाचातर गांव में 12 मई की देर रात एक अनोहोनी होते-होते रह गई। यहां रहने वाले रब्बानी अंसारी पर देर रात उसकी पत्नी के प्रेमी ने गोली चला दी। एक के बाद एक उसने तीन गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि एक भी गोली रब्बानी को नहीं लगी। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जब रब्बानी अपने घर के बाहर टहल रहा था तभी तेतरिया सलेयडीह का सद्दाम अंसारी और उसका भाई जनाब अंसारी बाइक पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा। अच्छी बात यह रही कि एक भी गोली उसे नहीं लगी।


पत्नी का है प्रेम प्रसंग 
बताया जा रहा है कि रब्बानी की शादी रांची की रहने वाली रोजी परवीण के साथ हुई है। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। दोनों का तलाक हो चुका है। घटना के बाद रब्बानी ने ही पुलिस को सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और सद्दाम अंसारी का प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों का पिछले दो-तीन सालों से अवैध संबंध हैं। इसलिए सद्दाम ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखा मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT