logo

कलयुगी बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर ले ली जान, ग्रामीणों ने पकड़कर हाथ-पैर बांधा

birni1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह बिरनी प्रखंड के चौंगाखार पंचायत के परसबनी गांव में एक शख्स की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार शाम चार बजे की है। हत्या का आरोप उसके बेटे पर ही लगा है जिसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुखदेव सोरेन के रूप में हुई है। घटनास्थल पर ही सुखदेव की मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप सोरेन ने अपनी मां के सामने पिता पर वार कुल्हाड़ी से वार किया और फरार होने लगा। 


आरोपी को पकड़ लिया ग्रामीणों ने 
मृतक की पत्नी रूपा देवी बाकि लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। सुखदेव सोरेन जमीन पर गिरा हुआ था। ग्रामीणों ने आरोपी संदीप को घर पर हाथ-पैर बांध दिए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। घटना के बाद घर पूरे गांव तक मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।