logo

गिरिडीह : दादी की गोद से पोते को छीनकर भाग रहा था बदमाश, ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा

bacha1.jpg

गिरिडीहः
जिले के बिरनी के चिकनीबाद गांव की रहने वाली बुजुर्ग सुगिया देवी से एक बदमाश उसके डेढ़ साल के बच्चे को छीनकर भाग रहा था। तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी युवक का नाम मुस्तकीम अली है। गुस्साए ग्रामीणों ने मुस्तकीम अली की जमकर पिटाई भी की। दी। आरपी अली से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी कोडरमा के मरकच्चो का रहने वाला है। दादी सुगिया देवी ने बताया कि वह पोते को उसकी मां के पास खेत ले जा रही थी। ताकि वह उसे दूध पिला सके। चिकनीबाद नदी के पुल पर पहुंची थी तभी अली उससे बच्चा छीनने लगा। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो वह बच्चे को फेंककर भागने लगा। 

 

ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी को 
ग्रामीणों ने बताया कि कोडरमा-कोवाड़ मार्ग पर बसे चिकनीबाद गांव में बीरेंद्र यादव के डेढ़ साल के पुत्र रियांस यादव को शाम करीब 4:30 बजे उसकी दादी लेकर घर से निकली थी। वह खेत जा रही थी। तभी अली आ गया और बच्चे को छीनकर भागने लगा। दादी शोर मचाने लगी तो ग्रामीण जुटे,दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही इसकी सूचना बिरनी थाने की पुलिस को दी। ग्रामीणों ने आरोपित को एसआइ रामाशंकर उपाध्याय के हवाले कर दिया।