logo

कुएं में गिरा बच्चा तो मां ने भी लगा दी छलांग, फिर जो हुआ...

kuaa3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बच्चे पर कोई मुसीबत आए उससे पहले ही मां ढाल बनकर बच्चों के सामने खड़ी हो जाती है। इसके कई मिसाल हम देख चुके हैं लेकिन गिरिडीह के बगोदर में इसका एक और उदाहरण देखने को मिला। जहां कुएं में बच्चा गिर गया तो उसकी मां ने बच्चे को बचाने के लिए छलांग लगा दी। अच्छी बात यह रही कि महिला ने अपने बच्चे को सही सलामत बाहर निकाल भी दिय। पूजा देवी ने मां की ममता की मिसाल पेश की है। मामला बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको का है।


कपड़े धो रही थी मां
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पूजा हर दिन की तरह ही अपने घर के पीछे वाले कुएं पर कपड़े धो रही थी। वहीं उसका दो साल बेचा आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह  कुआं के पास कब पहुंचा इसका पता उसकी मां को भी नहीं हुआ। इसी बीच बच्चा कुएं में गिर गया। अपने बच्चे को कुआं में डूबता देख महिला ने भी उसके पीछे से छलांग लगा दी। उसने बच्चे को डूबने बचा लिया। इस बीच लोग वहां शोर होने पर लोग पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। पूजा देवी का पति सूरज प्रसाद प्रवासी मजदूर हैं। उसके दो बच्चे हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N