logo

गुमला में सहिया दीदियों की पहल से 99% गर्भवती महिलाओं का ANC पंजीकरण

munetim.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले में मातृ स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने और गुणवत्तापूर्ण ANC (Ante Natal Care) सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक प्रभावी पहल की जा रही है। यह पहल उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के तहत संचालित हो रही है। इसके अंतर्गत जिले की सहिया दीदियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सभी Eligible Couples का व्यापक सर्वेक्षण किया, जिससे समुदाय स्तर पर गर्भावस्था की समय पर पहचान और देखभाल सुनिश्चित हो रही है।
सर्वेक्षण के बाद सहिया दीदियों द्वारा Menstruation Register का संधारण किया गया है, जिसमें गांव की सभी विवाहित महिलाओं का विवरण दर्ज किया गया है। यह रजिस्टर गर्भावस्था की प्रारंभिक पहचान के लिए एक सशक्त और भरोसेमंद उपकरण के रूप में कार्य कर रहा है। सहिया दीदियां प्रत्येक माह सूची के अनुसार महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर मासिक धर्म की स्थिति की जानकारी प्राप्त करती हैं। यदि मासिक धर्म न हो, तो Pregnancy Test Kit (PKT) के माध्यम से गर्भावस्था की जांच की जाती है। जांच सकारात्मक पाए जाने पर महिला का तत्काल ANC रजिस्टर में पंजीकरण किया जाता है।
इस सुव्यवस्थित प्रक्रिया के सकारात्मक परिणाम जिले में स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं। वर्तमान में लगभग 99 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का ANC पंजीकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे अधिकतर गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे में आ रही हैं। लगभग 92 प्रतिशत महिलाओं का First Trimester में ही ANC पंजीकरण हो चुका है, जो सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। समय पर पंजीकरण से गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच, आवश्यक परामर्श और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध हो रही हैं।
यह पहल सहिया दीदियों की सक्रिय भागीदारी, नियमित फॉलो-अप और समुदाय के साथ उनके मजबूत जुड़ाव का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके निरंतर प्रयासों से न केवल मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, बल्कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी यह पहल महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है। गुमला जिले में सहिया दीदियों द्वारा अपनाई गई यह सरल, कम लागत वाली, लेकिन अत्यंत प्रभावी रणनीति Quality ANC सुनिश्चित करने की दिशा में प्रेरणादायक सफलता के रूप में उभर रही है।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News Updates latest Gumla News Gumla News Updates Gumla News in hindi Gumla Updates Gumla News in Hindi