logo

गुहार : एक साल तक बनाया संबंध अब शादी से किया इनकार, लड़की ने एसपी के पास लगाई न्याय की गुहार

pidita.jpg

गुमला: 
रायडीह थाना क्षेत्र की एक युवती ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लड़की ने पश्चिम सिंहभूम वर्तमान पता मनोहरपुर के रहने वाले धनंजय साय पर कार्रवाई करने की मांग की है। लड़की का आरोप है कि उसे धनंजय ने शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण किया और अब शादी से इनकार कर रहा है। 


 

लड़की का गर्भपात भी कराया
लड़की ने आवेदन में कहा है कि उसका  धनंजय के साश डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उससे मेरी मुलाकात दीदी जीजा के घर आने-जाने के दौरान हुआ था और उससे दोस्ती हुई थी। उसने शादी के लिए प्रपोज किया तो मैंने हां कह दिया। उसने कहा कि वह नौकरी करता है और ससुराल में मुझे अच्छे से रखेगा। उसने मेरे साथ एक साल तक लगातार संबंध बनाया। फिर वह नौकरी में चला गया। इसी बीच मैं गर्भवती हो गयी। इसी बीच मुझे दिल्ली लेकर भी गया और दिल्ली से लौट कर मेरा गर्भपात करा दिया। 

 


 

टाल मटोल करता रहा 
लड़की का कहना है कि वह जब भी शादी की बात करती है तो साफ मना कर देता है। कहता है कि मेरी अच्छी नौकरी है इसलिए मुझे दहेज देने वाली अच्छी लड़की मिल गयी है। अब मैं तुमसे शादी क्यों करूं। मेरे द्वारा बार-बार विनती करने के बाद भी उसने विवाह से इंकार कर दिया है। पीड़िता ने एसपी से न्याय दिलाने की मांग की है।