logo

जमशेदपुर में अधेड़ की पत्थर से कूचकर हत्या, मंदिर के पास मिला शव

सहमप.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
जमशेदपुर में आज एक अधेड़ की लाश बरामद की गई है। शव के सिर को पत्थर से कुचला गया है। मृतक की पहचान विजय कुमार नंदराजोग (52) के रूप में की गई है। घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का है। परिजनों का विजय कुमार का किसी से कोई विवाद नहीं था। हर रोज की तरह कल भी वो काम पर गए थे पर वापस नहीं लौटे। मृतक के भाई ने बताया कि विजय कुमार साकची में एक फल दुकान में काम करते थे। वो हर रोज साइकिल से काम पर जाते थे। भाई ने बताया कि बीती रात विजय घर नहीं लौटे थे। इसके बाद उनकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार द्वारा सिदगोड़ा थाना में एक सनहा दर्ज कराया गया था। आज सुबह सुबह उनका शव सूर्य मंदिर के पास स्थित गली में पड़ा मिला। पुलिस अब हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। 


 

Trending Now