logo

कुख्यात ब्राउन शुगर के बेटे आपस में भिड़े, अपने ही भाई पर चलाई गोली

कुख्यात ब्राउन शुगर के बेटे आपस में भिड़े, अपने ही भाई पर चलाई गोली

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड की ड्रग पेडलर डॉली परवीन के बेटे को गोली मार दी गई है। घायल को गंभीर हालत में टीएमएच में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार (18 अप्रैल) की देर रात की है। घटना सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र की है। ड्रग पैडलर कदीम खान व ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार की सरगना डॉली परवीन के नाबालिग बेटे के बाएं हाथ में गोली मारी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार डॉली के छोटे बेटे को उसके ही बड़े बेटे ने गोली मारी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वर्तमान में कदीम व डॉली दोनों जेल में बंद हैं। 


दोनों भाईयों में था विवाद
थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो चुका है। आरोपी का नाम अमन खान है जो की पूर्व में भी ब्राउन शुगर के कारोबार के आरोप में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद बस्ती में ब्राउन शुगर का धंधा को पुनर्जीवित कर रहा था। हालांकि लगातार पुलिस को भनक लग रही थी। इधर पुलिस को लगातार सूचना मिलने के बाद आरोपी अमन को संदेह हुआ की उसका भाई ही उसके धंधे में वर्चस्व को लेकर टांग अड़ा रहा है, इसी बात को लेकर बीती रात दोनों भाईयों के बीच कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपी द्वारा अपने ही छोटे भाई पर फायरिंग कर दिया गया। जिसमें शाहबाज के हाथ में गोली लगी है।

Tags - Jamshedpur News Jamshedpur News Jamshedpur Latest News Drug Peddler Dolly Parveen