logo

पति की मौत के बाद खुद को कमरे में किया लॉक, पुलिस के डर से दरवाजे पर दौड़ाया करंट 

shav46.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
जमशेदपुर में मानगो के ओलोडीह थाना क्षेत्र सुभाष कालोनी से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया। यहां एक पत्नी ने अपने पति के मौत के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया। मृतक का नाम अमरनाथ सिंह है। उसकी पत्नी का नाम मीरा सिंह है। शव देर रात अमरनाथ के कमरे से बरामद किया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अमरनाथ की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है। लेकिन इस बीच पत्नी का हाई वोल्टेड ड्रामा देखने को मिला। पुलिस बता रहे हैं कि मीरा सिंह कुछ बोल नहीं रही है। उस पर ही पति की हत्या का आरोप लग रहा है। दरअसल उसकी हरकतें ही इस दौरान कुछ ऐसी रही है, लोग उसपर शक रहे हैं। एक तो मीरा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। पुलिस कुछ पूछना चाह रही है तो वह विरोध करने लगती है। इतना ही नहीं पति के शव को उसने जलाने की भी कोशिश की है। घर के दरवाजे में बिजली करंट दे रखा है। ताकि पुलिस उसे परेशान ना करे। उसने छत पर जाकर भी खूब हल्ला किया। 


पुलिस आज करेगी जांच 
पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सुबह से ही मीरा और उसकी सास में विवाद चल रहा था। इस कारण अमरनाथ ने या तो खुदकुशी कर ली या फिर उसकी हत्या कर दी गई। अमरनाथ सिंह का शव पुलिस ने देर रात 12.30 बजे बरामद किया है। वह ट्रांसपोर्ट का काम करता था। उसकी मौत कैसे हुई है इसकी जांच जारी है। रात होने के कारण पुलिस ज्यादा पूछताछ नहीं कर सकी। घर का दरवाजा भी भीतर से बंद था। हालांकि पारिवारिक विवाद में खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT