द फॉलोअप डेस्क
लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के उचवाबर गांव में पिता ने बेटे की हत्या चाकू मारकर कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बिनेश्वर परहिया और उसके बेटे सीताराम परहिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बीती रात शराब के नशे में पिता और बेटे में जबरदस्त झगड़ा भी हो रहा था। बताया जा रहा है कि सीताराम ने अपने पिता को जमीन पर पटक दिया। इस घटना से बौखलाए पिता ने धारदार हथियार से अपने बेटे पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस लड़ाई में एक अन्य ग्रामीण सुदेश परहिया भी घायल हुआ। वह बीच बचाव करने आया था।
