logo

पाकुड़ : महुआडंगा गांव में गड्ढों में पानी भरने से ग्रामीणों को हो रही दिक्कतें, प्रशासन से मरम्मत की मांग

पाकुड़_रास्ता_गड्ढा.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ नगर से सटे हीरानंदनपुर पंचायत के महुआडंगा गांव में दुर्गास्थान के सामने मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील होकर पानी से भर गई है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है। बाजार से सटे इस घनवस्ति गांव में हमेशा गड्ढों में पानी भरा रहता है। बरसात के मौसम में इस रास्ते से यात्रा करना और भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पानी भरा गड्ढा कभी भी किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है। खासकर स्कूली बच्चों को इस गड्ढे को पार करके स्कूल जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मुखिया से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उपायुक्त को आवेदन देकर इस जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही, सड़क के किनारे लाइट की भी कमी है, जिसके कारण अंधेरे में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों की मांग है कि इस सड़क की जल्द मरम्मत की जाए, ताकि कोई बड़ी दुर्घटना होने से पहले ही इस पर ध्यान दिया जा सके।



 

Tags - latest pakur news pakur News updates latest pakur news pakur news updates pakur Updates latest pakur News pakur updates latest jharkhand News jharkhand News updates Jharkhand News in Hindi