logo

धनबाद : भतीजे ने चाची को कुल्हाड़ी से काट डाला, छानबीन में जुटी पुलिस

dhanbad2.jpg

धनबाद: 

धनबाद जिला के निरसा स्थित कालुबथान ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिमुलदान में विवाहिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप विवाहिता के भतीजे पर लगा है। मृतका के पति फनीभूषण मंडल ने भतीजे आशीष मंडल पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना, गुरुवार सुबह तकरीबन 10 बजे की है। फनीभूषण इस समय काम के लिए बाहर गया था। 

विवाहिता को अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम
आरोप है कि विवाहिता जब घर में अकेली थी तभी आरोपी आशीष मंडल आया और कुल्हाड़ी से काटकर उसकी जान ले ली। सूचना मिलते ही कलुबथान पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सर्किल इंस्पेक्टर नयनसुख डाडेल ने कहा कि मामला आपसी रंजिश का लगता है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है।