logo

पाकुड़ में फर्जी आधार कार्ड बनाने वालो पर प्रशासन सख्त, कई ठिकानों पर छापेमारी, संदिग्ध फरार

kulhuilghui.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राप्त शिकायत के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, डीपीओ यूआईडी सेल रितेश श्रीवास्तव तथा पाकुड़ मुफस्सिल थाना की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी टीम ने ग्राम पंचायत अंजना, पृथ्वीनगर, चॉचकी, ईलामी, भवानीपुर, फरसा, देवतल्ला, उदयनारायणपुर एवं इस्लामपुर ब्रिज के पास स्थित स्थानों पर एक साथ दबिश दी। प्रशासन को प्राप्त शिकायत में बताया गया था कि इन क्षेत्रों में लगभग 10 व्यक्ति फर्जी आधार कार्ड बनाने का कार्य कर रहे हैं। टीम को देखते ही अधिकांश संदिग्ध व्यक्ति अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। जब छापेमारी दल ने फोन पर संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि वे किसी अन्य कार्य से पश्चिम बंगाल गए हैं।
छापेमारी के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासनिक टीम को बताया कि शिकायत में जिन व्यक्तियों के नाम हैं, वे वास्तव में फर्जी आधार कार्ड बनवाने का कार्य कर रहे थे। जिला प्रशासन ने बताया कि इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले इस गिरोह का शीघ्र ही भंडाफोड़ किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 

Tags - latest pakur news pakur News updates latest pakur News jharkhand News updates pakur News in Hindi latest pakur news pakur updates in Hindi latest jharkhand news Jharkhand Updates in hindi pakur news in hindi