logo

पलामू : स्कूल से CCTV, प्रोजेक्टर सब ले उड़े चोर, रजिस्ट्रेशन का पैसा भी किया गायब

स्कूल से CCTV, प्रोजेक्टर सब ले उड़े चोर, रजिस्ट्रेशन का पैसा भी किया गायब

पलामूः

हरिहरगंज एनएच 98 किनारे स्थित सीता प्लस टू उच्च विद्यालय में चोरों ने चोरी की है। चोर ने दो कमरे का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, आईसीटी लैब का प्रोजेक्टर और 10 हजार नगद लेकर भागे हैं। स्कूल के प्रिंसिपल गोपाल शरण राणा ने बताया कि सुबह 9 बजे जब वे स्कूल पहुंचे तो देखा कि कई कमरे का ताला टूटा हुआ है।


पुलिस जांच में जुटी 
कमरे में घूसकर देखा तो 5 अलमीरा तथा चार बॉक्स टूटा हुआ था। कई उपकरण गायब थे। कक्षा 9 तथा 11 की रजिस्ट्रेशन के करीब 10 हजार रुपये भी गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है।